धनसार थाना में भाजपा नेत्री का हंगामा, बेटे के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

धनसार : भाजपा नेत्री सोनी सिंह ने महिलाओं के साथ शनिवार को अपने पुत्र शक्ति सिंह पर हुए हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धनसार थाना में जमकर हंगामा किया. उनका कहना था कि शक्ति के ऊपर दो दिन पूर्व हमला हुआ था. लेकिन आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किये गये हैं. धनसार पुलिस […]

धनसार : भाजपा नेत्री सोनी सिंह ने महिलाओं के साथ शनिवार को अपने पुत्र शक्ति सिंह पर हुए हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धनसार थाना में जमकर हंगामा किया. उनका कहना था कि शक्ति के ऊपर दो दिन पूर्व हमला हुआ था.
लेकिन आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किये गये हैं. धनसार पुलिस का कहना है कि पहले शिकायत करें इसके बाद कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद सोनी सिंह ने धनसार थाना में शिकायत की. उसने कहा है कि गुरुवार की देर शाम उसका पुत्र शक्ति सिंह अपने घर कार्मिक नगर से दादी के घर भूदा जा रहा था.
तभी भूदा के दीपक, सौरभ, अंश कुमार और 10 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे व पत्थर से वार कर घायल कर दिया. वह अस्पताल में है. सोनी का कहना है कि कुछ लोगों ने राजनीतिक कारणों से उसके बेटे पर हमला किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >