त्रिकोणीय प्रेम में फौजी ने प्रेमिका को, तो जवाब में लड़की के घरवालों ने उसे धुना

धनबाद : त्रिकोणीय प्रेम में सेना के जवान सूरज पांडेय ने सोमवार की शाम गोल्फ ग्राउंड के समीप अपनी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी. लड़की के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों के साथ उसके भाई व अन्य लोग भी पहुंच गये. प्रेमी को पकड़ लात-घूंसे से पीटने लगे. मौके पर पहुंचे धनबाद थाना […]

धनबाद : त्रिकोणीय प्रेम में सेना के जवान सूरज पांडेय ने सोमवार की शाम गोल्फ ग्राउंड के समीप अपनी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी. लड़की के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों के साथ उसके भाई व अन्य लोग भी पहुंच गये. प्रेमी को पकड़ लात-घूंसे से पीटने लगे. मौके पर पहुंचे धनबाद थाना का गश्ती दल प्रेमी युगल के साथ चार अन्य युवकों को पकड़ कर थाना ले गयी. थाना में आते ही प्रेमी युगल व पकड़े गये युवक मामले को सार्वजनिक करने से बचने लगे. पढ़ाई के दौरान विवाद होने व प्रेम संबंध से इनकार करने लगे.
शहर की भिश्ती पाड़ा की छात्रा से आद्रा रेलवे कॉलोनी निवासी रेलकर्मी एसके पांडेय के पुत्र सूरज पांडेय का प्रेम संबंध चल रहा है. छात्र व जवान ने शादी करने का फैसला कर लिया. जवान जब कभी अवकाश पर आता धनबाद आकर छात्रा को साथ लेकर घंटों घूमता. छात्रा की सूरज के दोस्त से भी फोन पर बातचीत होती थी.
सूरज के दोस्त और उसे यह पता नहीं था कि छात्रा दोनों से बात करती है. सूरज का दोस्त भी छात्रा के प्रेमजाल में था. सेना का जवान सोमवार को धनबाद पहुंचा व सुबह से ही अपनी प्रेमिका को लेकर घूमता रहा. दोनों ने साथ में लंच किया और कई जगहों पर घूमकर प्रेमालाप करते रहे. छात्रा के घरवाले लगातर उसे ढूंढ रहे थे. उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था. सेना का जवान प्रेमिका को लेकर शाम को उसे गोल्फ ग्राउंड पहुंचा.
गोल्फ ग्राउंड में छात्रा के मोबाइल पर सेना के जवान सूरज के दोस्त का कॉल आया. छात्र कॉल रिसीव कर किनारे हो गयी और बात करने लगी. सूरज ने मोबाइल लेकर देखा तो वह नंबर उसके दोस्त का था. इसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका में बकझक होते-होते मारपीट होने लगी. प्रेमी ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी. प्रेमिका के भाई समेत अन्य लोग खोजते हुए वहां पहुंचे तो माजरा देखा. प्रेमिका के भाई व उसके दोस्तों ने प्रेमी सेना के जवान की जमकर पिटाई कर दी. वे लोग उसे पकड़ कर ले जा रहे थे. इसी बीच पुलिस आ गयी और सबको थाना ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >