कतरास : हाइवा के धक्के से बाइक सवार की मौत

कतरास : कतरास-बाघमारा हीरक पथ के एक नर्सिंग होम के निकट गुरुवार की सुबह 9:15 बजे तेज गति से जा रहे एक हाइवा ने बाइक को धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार युवक लेढ़ीडूमर राय टोला निवासी गोविंद राय (32) की मौत हो गयी. युवक सेटरिंग मिस्त्री था. वह अपने घर से पाथरडीह के लिए […]

कतरास : कतरास-बाघमारा हीरक पथ के एक नर्सिंग होम के निकट गुरुवार की सुबह 9:15 बजे तेज गति से जा रहे एक हाइवा ने बाइक को धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार युवक लेढ़ीडूमर राय टोला निवासी गोविंद राय (32) की मौत हो गयी.
युवक सेटरिंग मिस्त्री था. वह अपने घर से पाथरडीह के लिए बाइक से निकला था. मगर हाइवा ने उसे उक्त स्थान पर अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद हाइवा फरार हो गया. हालांकि स्थानीय युवकों ने हाइवा को मुराइडीह के पास पीछा कर पकड़ लिया और बरोरा पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान चालक-खलासी भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >