बिजली संकट को ले मासस का धरना 10 को

धनबाद : मासस धनबाद जिला कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में महंगाई, बिजली व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे को लेकर 10 अक्तूबर को रणधीर वर्मा चौक पर धरना देने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मासस के जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि आज मोदी सरकार देश को आपातकाल की स्थिति […]

धनबाद : मासस धनबाद जिला कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में महंगाई, बिजली व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे को लेकर 10 अक्तूबर को रणधीर वर्मा चौक पर धरना देने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मासस के जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि आज मोदी सरकार देश को आपातकाल की स्थिति की ओर ले जा रही है.
देश के सरकारी संस्थान एवं तमाम सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण करने की साजिश चल रही है. ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा खोखला साबित हो गया है. महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है. रघुवर सरकार को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का वादा किया था, इधर जनता बिजली-पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है.
बैठक में मायुमो जिलाध्यक्ष पवन महतो, सुभाष चटर्जी, भूटन सिंह, सुभाष सिंह, मुमताज अंसारी, टुटन मुखर्जी, बिंदा पासवान, विश्वजीत राय, मणिलाल महतो, राणा चटराज, निखिल, राजेश, प्रमाणिक, दिलीप महतो, इम्तियाज अंसारी, जगदीश साव, संजीव, रमेश राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >