28 को बंद रहेंगी सभी दवा दुकानें, 20 से लेकर 27 तक काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

धनबाद : ऑन लाइन दवा के कारोबार के खिलाफ दवा कारोबारी गोलबंद हो गये हैं. सरकार के इस फैसले का दवा कारोबारियों ने कड़ा विरोध जताया है. 20 से लेकर 27 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर विरोध करने का फैसला लिया है. 28 को सभी दवा दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है. इस […]

धनबाद : ऑन लाइन दवा के कारोबार के खिलाफ दवा कारोबारी गोलबंद हो गये हैं. सरकार के इस फैसले का दवा कारोबारियों ने कड़ा विरोध जताया है. 20 से लेकर 27 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर विरोध करने का फैसला लिया है. 28 को सभी दवा दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है.
इस बाबत धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को बैंक मोड़ चेंबर कार्यालय में हुई. अध्यक्ष राजेश दुदानी ने कहा कि एआइओसीडी और जेसीडीए के आह्वान पर 28 सितंबर को सभी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया. सरकार ने ऑन लाइन मेडिकल कारोबार की अनुमति दे दी है. इसके खिलाफ देश भर के केमिस्ट 20 सितंबर से आंदोलन करेंगे.
बैठक में सचिव शैलेंद्र सिंह, शिवशंकर खंडेलवाल, प्रभात गुप्ता, अजय वर्णवाल, सुनील पोद्दार, महेंद्र वर्ण‌वाल, सतीश सिंह, श्यामल गुप्ता, अजय बजाज, अमित सेन, शेखु खान, नरेश वर्णवाल, सुनील गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता, अनिल त्रिपाठी आदि थे.
13 जनवरी को होगा केमिस्ट एसो का चुनाव : धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नये सत्र का चुनाव 13 जनवरी 2019 को होगा. बुधवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में इसकी तिथि तय की गयी है. शांतिपूर्ण चुनाव के लिए डॉ आरके गोस्वामी, महेश साव, रंजन गुप्ता को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >