29 लाख टन कोल उत्पादन का लक्ष्य

धनबाद: बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक टीके लाहिड़ी ने बुधवार को समन्वय समिति की बैठक में इस साल उत्पादन का लक्ष्य 29 लाख टन, जबकि डिस्पैच का लक्ष्य 35 लाख टन तय किया. उन्होंने नवनिर्मित ढाई हजार क्वार्टरों में वर्करों को जल्द से जल्द शिफ्ट कराने को कहा. इसके अलावा बीसीसीएल की 41 कॉलोनियों […]

धनबाद: बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक टीके लाहिड़ी ने बुधवार को समन्वय समिति की बैठक में इस साल उत्पादन का लक्ष्य 29 लाख टन, जबकि डिस्पैच का लक्ष्य 35 लाख टन तय किया.

उन्होंने नवनिर्मित ढाई हजार क्वार्टरों में वर्करों को जल्द से जल्द शिफ्ट कराने को कहा. इसके अलावा बीसीसीएल की 41 कॉलोनियों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाने के लिए अभियान चलाने और इसके लिए जिला प्रशासन से सहयोग लेने का निर्देश दिया. बैठक में निदेशक (कार्मिक) बीके पांडा, निदेशक ( पीएनपी) अशोक सरकार, डिप्टी डायरेक्टर( पर्यावरण) इआर राजू सहित सभी एरिया के जीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

मोटरसाइकिल चोरी

धनबाद. जेसी मल्लिक रोड निवासी बिरेंद्र कुमार के घर से बाइक चोरी चली गयी है. धनबाद थाना में केस दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >