रेलवे का सबसे ज्यादा ध्यान संरक्षा पर : संजीव

धनबाद : धनबाद रेल मंडल की ओर से बुधवार को यहां रेलवे ऑडिटोरियम में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया. रेल कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि रेलवे की ओर से अब संरक्षा पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है. […]

धनबाद : धनबाद रेल मंडल की ओर से बुधवार को यहां रेलवे ऑडिटोरियम में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया. रेल कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि रेलवे की ओर से अब संरक्षा पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है. हर छोटी से छोटी घटना पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है.
इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है. ताकि भविष्य में ऐसी घटना को समय रहते रोका जा सके. वहीं धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि संरक्षा की मॉनीटरिंग हम प्रति दिन करते हैं. इस ध्यान रखने से ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. संबोधित करने वालों में सीनियर डीओएम आधार राज एवं संरक्षा अधिकारी राजीव रंजन, एडीआरएम अशोक कुमार, एसडीसीएम अशीष कुमार झा शामिल हैं. मौके पर संरक्षा कर्मियों को पुर���्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >