सत्संग नगर हॉल्ट पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत

देवघर में सत्संग नगर हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर 23 वर्षीय युवक की मौत. पारिवारिक कलह की आशंका. जीआरपी जांच में जुटी.

वरीय संवाददाता, देवघर. सत्संग नगर हॉल्ट के समीप सोमवार दोपहर करीब 2.45 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर मुहल्ला निवासी मनोज बर्णवाल के पुत्र बिट्टू कुमार (23) के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक पारिवारिक कलह से परेशान था. हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियां पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी.

जीआरपी ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए मौके पर रुकी रही. सूचना मिलते ही बैद्यनाथधाम जीआरपी प्रभारी अवधेश यादव पुलिस बल के साथ सत्संग नगर हॉल्ट पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. इसके बाद ट्रेन परिचालन सामान्य कराया गया.

जीआरपी ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से होगी पूछताछ

जीआरपी प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से पूछताछ की जायेगी. पूछताछ और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >