हड़ताल को लेकर गेट मीटिंग कर मजदूरों को किया जागरूक

चितरा में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की 9 जुलाई को होगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल

चितरा. नौ जुलाई को होने वाले देशव्यापी हड़ताल को लेकर सोमवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप के पास गेट मीटिंग कर कोयला मजदूरों को जागरूक किया. साथ ही हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. वहीं, मजदूर नेता पशुपति कोल, श्याम सुंदर तिवारी समेत अन्य ने कहा कि देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाना हम कोयला मजदूरों के लिए बहुत आवश्यक है. कहा कि सरकार कोयला खदानों की तेजी से निजी कंपनियों को सौंप रही है. आउटसोर्सिंग कंपनियों में मजदूरों से 8 घंटे से ज्यादा काम लिया जा रहा है. मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. समान काम का समान वेतन नहीं दिया जा रहा है. श्रम कोड में बदलाव कर मजदूरों के अधिकारों को छीना जा रहा है. इस सभी सवालों को लेकर आगामी नौ जुलाई को देशव्यापी हड़ताल की जा रही है. इसको सफल बनाएं. मौके पर रामदेव सिंह, त्रिलोचन राय, छबोनी मरांडी, सोनामुनि मुर्मू, शांति मुर्मू, शोभा देवी, मंजू देवी, जुगल दास, किसान मल्लिक, बलराम मंडल, पवन भोक्ता, भोला महतो, जितेंद्र मंडल, सुशील मरांडी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >