सारठ बाजार. नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने सोमवार को सारठ थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न पंजी की जांच की तथा थाना प्रभारी दीपक कुमार साह से विधि-व्यवस्था की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. एसपी ने थाना प्रभारी दीपक कुमार साह और अंचल पुलिस निरीक्षक सुकांत त्रिपाठी को साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जो भी ग्रामीण अपनी समस्या लेकर थाना पहुंचते हैं, उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए. इसके अलावा एसपी ने क्षेत्र में अन्य अपराधों पर नियंत्रण के लिए दिन-रात गश्ती पर विशेष ध्यान देने और चिह्नित स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश भी दिया.
एसपी ने किया सारठ थाना का निरीक्षण, दिये कई आवश्यक निर्देश

एसपी ने किया सारठ थाना का निरीक्षण, दिये कई आवश्यक निर्देश
Copied link
सारठ : एसपी ने थाना के विभिन्न पंजी की जांच की