मधुपुर में डीएवी पब्लिक स्कूल का हुआ उद्घाटन

मधुपुर के बावनबीघा मोड़ के पास विद्यालय का किया उद्घाटन

मधुपुर. शहर के बावनबीघा मोड़ के निकट मंगलवार को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने डीएवी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर चुन्ना सिंह ने कहा कि विद्यालय की जो भी मूलभूत आवश्यकता होगी, उसे पूरा कराने के लिए हमेशा तैयार हैं. वहीं, डीएवी के क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ प्रवीर हाजरा ने कहा कि डीएवी का उद्देश्य वैदिक मूल्यों के साथ आधुनिक शिक्षा देना है. मधुपुर का यह कैंपस पूरे संताल परगना के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मॉडल बनेगा. क्षेत्रीय कार्यालय से हर तरह की शैक्षणिक व प्रशासनिक मदद भी दिया जायेगा. विद्यालय के प्रबंधक व डीएवी चित्रा के प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि मधुपुरवासियों का सपना आज साकार हुआ है. हमारा संकल्प है कि अनुशासन, संस्कार और उत्कृष्ट परिणाम के साथ मधुपुर को शिक्षा का हब बनाया जायेगा. मधुपुर डीएवी के शिक्षक प्रभारी क़्यू .जे.हाशमी ने कहा कि डीएवी परिवार की ओर से मधुपुर की जनता का आभार व्यक्त करता हूं. अभिभावकों ने जो विश्वास हम पर जताया है, उसपर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता है. वहीं, उपप्रभारी विधान चंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारी पूरी टीम अनुभवी शिक्षकों के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक साथ देगी. मौके पर हवन जामताड़ा के संस्कृत शिक्षक मनोज कुमार पांडेय, सुमन कुमार झा, सारठ डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रभारी वशिष्ट नारायण चौधरी, उप प्रभारी संजीव कुमार दुबे, अर्चना सिंह, आकांक्षा कुमारी, कुमारी पूजा, पंकज कुमार, अजय कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >