टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में मनी अंबेडकर जयंती

मधुपुर के बावन बीघा स्थित चाणक्या टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. शहर के बावन बीघा स्थित चाणक्या टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. जिसमें शिक्षक व छात्र ने अपने विचार को एक -दूसरे के सामने रखें. वहीं, शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं व समारोह में उपस्थित सभी लोगों को अपने संविधान में कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. उनके पद चिह्नों पर चलकर समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकते है. आंबेडकर के आदर्श को हमें अपनाने की जरूरत है. मौके पर शिक्षक गोविंद दास, अजय चौहान, विनोद यादव, रचना कुमारी, संगीता दास, मनोज चटर्जी, सोमेश गोराई, मोहसिन आरा, श्रीकांत मिश्रा, ठाकुर जी, देवाशीष, टिंकू समेत छात्र अंकित, सौरभ, मिथिलेश, पूनम सोरेन, प्रोमिला मरांडी, जयंती कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >