मधुपुर. स्थानीय महाविद्यालय में बंद पड़े गर्ल्स कॉमन रूम को चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर छात्र नेत्री नेहा परवीन व सबीला खातून ने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं व उनके साथ आने वाली माताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. छात्राओं को बैठने, आराम करने तथा आवश्यक सुविधाओं के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में गर्ल्स कॉमन रूम का खुला रहना अत्यंत आवश्यक है. इससे छात्राओं को सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण मिलेगा. उन्होंने कॉलेज प्रशासन से जल्द से गर्ल्स कॉमन रूम खुलवाने की मांग की.
मधुपुर कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम खोलने की मांग
महाविद्यालय में गर्ल्स कॉमन रूम खोलने की मांग को लेकर प्रभारी प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
