मधुपुर. शहर के बड़बाद के आदिवासी टोला में सोलर वाटर सप्लाई का उद्घाटन नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शहरवासियों को स्वच्छ जल आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. नयी सोलर वाटर सप्लाई व्यवस्था से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी. मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैसर, वार्ड पार्षद राशिद खान व गौरव जयसवाल, नप के अभियंता दिलीप यादव आदि मौजूद थे.
सोलर वाटर सप्लाई योजना का हुआ उद्घाटन

सोलर वाटर सप्लाई योजना का हुआ उद्घाटन
Copied link
मधुपुर: आदिवासी टोला में सोलर वाटर सप्लाई का नप अध्यक्ष ने किया शुभारंभ