बच्चियों का 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही विवाह करें : रंजना

मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मैदान में हुई बैठक

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मैदान में मंगलवार को जिला महिला-बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में बाल विवाह रोकथाम व महिला सशक्तिकरण को लेकर एक विशाल कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन एसडीओ राजीव कुमार सिंह, जिला महिला- बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी कुमारी रंजना व प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर एसडीओ ने कहा कि बाबा साहेब ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर उनके सशक्तिकरण की नींव रखी थी. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बेहतर जीवन का आधार है. जो माता-पिता अपनी बेटियों को शिक्षा से वंचित रखते हैं, वे अनजाने में उनके भविष्य के साथ अन्याय करते हैं. वहीं, जिला महिला-बाल विकास एवं समाज कल्याण पदाधिकारी कुमारी रंजना ने सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 49 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की सहायता दिया जा रहा है. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पूर्ण विवाह प्रोत्साहन योजना, सामाजिक कुरीति निवारण योजना, दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना सहित कई योजनाएं महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित है. कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत बच्चों के जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है. बच्चियों का 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही विवाह करें. इस अवसर पर जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया. मंच संचालन जिला से आए रोशन पाठक व रोशन मिश्रा ने किया. वहीं, सीओ मधुपुर यामुन रविदास, बीडीओ अजय कुमार दास, सीओ मारगोमुंडा प्रभात भूषण, बीडीओ संदीप शरण, सीओ करौं ऋषिराज, सीडीपीओ मधुपुर एवं सारठ नीतू कुमारी, बीइइओ विनोद कुमार तिवारी, धर्मगुरु मौलाना उज्जैर अहमद अशरफी, नीतीश पांडे, ने भी बाल विवाह रोकथाम और महिला सशक्तिकरण डायन प्रथा के प्रति अपना अपना विचार रखा. मौके पर अनुमंडल के सभी प्रखंडों के पर्यवेक्षिकाएं, ग्राम प्रधान, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं व महिलाएं उपस्थित रहीं. हाइलार्ट्स : बाल विवाह रोकथाम व महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >