सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-देवघर मुख्य पथ पर घोरपरास जंगल के पास मंगलवार को बाइक से गिरकर एक 55 वर्षीय महिला घायल हो गयी. दरअसल, देवघर से इलायची देवी अपने घर पालोजोरी जाने के क्रम में घोरपरास जंगल के पास बाइक पर पीछे बैठी थी. इसी क्रम में वह गिर गयी. जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. जहां ऑन ड्यूटी डॉ जैकी शेखर के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घायल महिला को भर्ती कर इलाज किया गया. वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
