मारगोमुंडा में घर के बाहर से बाइक की चोरी

मधुपुर: थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ीं, छातापाथर गांव से एक और मामला सामने आया

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर सक्रिय हो गये हैं, जिसके कारण बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. आये दिन किसी न किसी इलाके से बाइक चोरी की खबर सामने आ रही है. इसी क्रम में क्षेत्र के छातापाथर गांव निवासी रंजीत भंडारी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. दरअसल, रंजीत भंडारी सैलून बंद कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के ही रावण मुर्मू से कुछ काम के सिलसिले में मिलने के लिए उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी. बताया जाता है कि कुछ देर बाद जब वह वापस घर के बाहर पहुंचे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी. बाइक नहीं मिलने पर वह घबरा गए और आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >