क्विज में मैकेनिकल के छात्रों ने मारी बाजी

मधुपुर पॉलिटेक्निक संस्थान में छात्रों के बीच क्विज कॉम्पिटिशन आयोजित

मधुपुर. राजाभिठा स्थित प्रखंड के पॉलिटेक्निक संस्थान में छात्रों के बीच एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बजर राउंड रहा, जिसमें छात्रों की त्वरित प्रतिक्रिया और ज्ञान की कड़ी परीक्षा हुई. इस कड़े मुकाबले में मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र विजेता बने, जबकि सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र उपविजेता रहे. कार्यक्रम का सफल संचालन मोंटी कुमार और सरफराज अहमद ने किया. प्रश्नावली का निर्माण धनु महतो द्वारा किया गया। विजयी प्रतिभागियों को जय लाल पंडित ने पुरस्कृत किया. तकनीकी व्यवस्थाओं में दशरथ राणा और पीयूष विश्वकर्मा ने प्रोजेक्टर संभाला, जबकि सुरेंद्र महता ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी निभायी. कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट रवि पांडे द्वारा की गयी. इस अवसर पर संस्थान के जेपी केशरी ने सभी फैकल्टी सदस्यों के टीम वर्क और मेहनत की सराहना की. उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन भविष्य में भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के रचनात्मक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा. कार्यक्रम की सफलता से छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना और शैक्षणिक जागरूकता में वृद्धि हुई. मौके पर अभय कुमार सिंह समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >