घर में सेंधमारी कर लाखों के सामान की चोरी

सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के भिखोडीह गांव की घटना

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र के भिखोडीह गांव में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात और सामान चुरा ली. घटना सोमवार रात को हुई, जब परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में गये थे. घर पर अकेली बूढ़ी मां थी. दरअसल, थाना से महज चार किलोमीटर दूरी पर स्थित भिखोडीह गांव में सोमवार रात को अज्ञात चोरों द्वारा गांव के कारू मंडल के घर में सेंधमारी की. इस दौरान घर में रखा बरतन, कपड़ा, चांदी व सोना के जेवर समेत तकरीबन एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. घर में रखा आलमीरा व बक्सा में लगा ताला को तोड़कर चोरों ने सारा सामान ले गया. मंगलवार की सुबह में जब महिला उठी तो देखी की ढलाई घर का पीछे का दीवार को चोरों से काट दिया है. घर का दरवाजा खोली तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. साथ ही अलमारी व बक्सा का ताला टूटा पड़ा था. चोरों ने बारीकी से एक-एक सामान की खोजबीन करके कीमती सामान अपने साथ ले गये. वहीं, बाकी सामान को तितर-बितर कर के छोड़ दिया. महिला ने चोरी की घटना स्थानीय लोगों को बताया. वहीं, घटना जानकारी पर आसपास के लोग पीड़ित के घर पहुंची व चोरी की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस भिखोडीह गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की. वहीं, गृहस्वामी ने कहा कि वे लोग परिवार के साथ शादी में गये थे. घर पर मां अकेली थी. चोरों ने उसका फायदा उठाया. घर में रखा सामान, टीवी समेत लाखों की चोरी कर ली. वहीं, घटना के बाद से गांव समेत आसपास के लोग काफी भयभीत हैं. पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. ————- शादी घर गये थे सभी परिजन, घर पर अकेली थी बूढ़ी मां पीड़ित कारू मंडल ने सोनारायठाढ़ी थाना में की शिकायत सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के भिखोडीह गांव की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >