हिन्दू सम्मेलन में एकजुटता पर दिया जोर

सोनारायठाढ़ी के देवला गांव के मैदान में हिंदू सम्मेलन आयोजित

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के देवला गांव के मैदान में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया. इस अवसर पर राजेश प्रसाद, उदय महाराज, जिला कार्यवाह मनराज सिंह, खंड कार्यवाह रितलाल मंडल उपस्थित रहे. वहीं, राजेश प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में हिन्दुओं को एकजुट होकर संगठित होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि देश में विघटनकारी तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए समाज को एकजुट रहना चाहिए. वहीं उदय महाराज ने कहा कि सभी प्रकार के भेदभाव, ऊंच-नीच और अन्य सामाजिक विभाजनों से ऊपर उठकर हिन्दुओं को संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होना चाहिए. इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक टिकेश्वर यादव, जिला मंत्री जयकांत मंडल, शंकर राणा, राजकुमार यादव, सुजीत कुमार, लक्ष्मण साह, रामफल राय, राम प्रसाद राय, पप्पू पांडे, मुन्ना पांडे, पंकज वर्मा, शंभू राय, खिरो महथा, झलकु यादव, पंचानंद राय, भूदेव महतो, बिट्टू यादव, बृहस्पति राय, भीम वर्मा, बलराम मांझी सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LAXMAN CHOUDHARY

LAXMAN CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >