गुरुगोष्ठी में ड्रॉप आउट बच्चे को स्कूल से जोड़ने पर जोर

मधुपुर: रुआर कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बीपीओ की अध्यक्षता में मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित

मधुपुर. स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय परिसर में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन बीपीओ ताहीर हुसैन की अध्यक्षता में किया गया. इस गोष्ठी में विद्यालय संचालन, बच्चों की उपस्थिति तथा विद्यालय में उनके ठहराव को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. इस अवसर पर बीपीओ ताहीर हुसैन ने कहा कि प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के 269 विद्यालयों में रुआर कार्यक्रम 15 से 30 अप्रैल तक चलाया जाना है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैसे छात्रों को विद्यालय से जोड़ना है, जो अभी पठन-पाठन से जुड़े नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि रुआर कार्यक्रम के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. डीसी के निर्देश पर यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक तथा जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जायेगा. मौके पर सीआरपी, बीआरपी समेत कई शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >