सारठ. प्रखंड अंतर्गत बेलाबाद गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम की शुरुआत गांव स्थित बजरंगबली मंदिर से हुई, जिसमें 251 कुमारी कन्याएं और महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों व गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया. यात्रा के दौरान श्रद्धालु अजय नदी घाट पहुंचे, जहां आचार्य आलोक के नेतृत्व में दया तिवारी एवं शिवशंकर तिवारी द्वारा मुख्य यजमान अशोक राय सपत्नीक को विधिवत पूजा-अर्चना कराकर कलश में जल भरवाया गया. वरुण देव के आवाहन के बाद सभी महिलाओं एवं कन्याओं ने माथे पर जल भरा कलश लेकर पुनः गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण तक यात्रा की. मंदिर पहुंचने पर आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर का शुद्धिकरण किया गया और तीन दिवसीय अनुष्ठान एवं पूजा-पाठ की शुरुआत हुई. इस अवसर पर ग्रामीण युवाओं ने डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नृत्य किया तथा हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम और जय बजरंगी के नारे लगाये. जानकारी के अनुसार, तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आरती, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ के साथ भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा. अंतिम दिन यज्ञ-हवन के बाद कुमारी एवं ब्राह्मण भोजन तथा महाप्रसाद वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्रामीण संजय राय, धनंजय राय, रितेश राय, हृदय राय, विजय राय, राजेश राय, पवन राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. हाइलार्ट्स : बेलाबाद गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान
251 कन्याओं व महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा
सारठ : बेलावाद गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू
