अक्षय तृतीया पर मंदिरों में भक्तों ने की पूजा-अर्चना

साेनारायठाढ़ी के पावेश्वर नाथ मंदिर, नकटी शिव मंदिर, हरिहर नाथ मंदिर दामाकुंडा, शिव मंदिर देवला में लगा भक्ता का तांता

सोनारायठाढ़ी. अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. क्षेत्र के शिवालयों, ठाकुरबाड़ियों सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर पंडित अनिरुद्ध झा ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया पूजा-पाठ, दान और ध्यान विशेष फलदायी होता है. उन्होंने कहा कि इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों का कभी क्षय नहीं होता, इसलिए इसे अत्यंत शुभ माना जाता है. लोग इस दिन धार्मिक अनुष्ठान, गृह आरंभ और अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं. त्योहार को लेकर सोनारायठाढ़ी बाजार, बलिडीह बाजार, कलहोड़िया बाजार समेत आसपास के बाजारों में भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गयी. वहीं पावेश्वर नाथ मंदिर, नकटी शिव मंदिर, हरिहर नाथ मंदिर दामाकुंडा, शिव मंदिर देवला समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LAXMAN CHOUDHARY

LAXMAN CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >