रेलवे ने गर्मी में 10 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया

रेलवे ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की बढ़ती संख्या के लिए 10 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेने लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करेंगी। इन ट्रेनों में विभिन्न मार्गों जैसे भावनगर-हावड़ा, साबरमती-दुर्गापुर, वलसाड-दुर्गापुर, उधना-दुर्गापुर, नांदेड़-आसनसोल, चारलापल्ली-मधुपुर आदि शामिल हैं। कई ट्रेनों में सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणियां उपलब्ध हैं। ये स्पेशल ट्रेने अप्रैल और मई 2026 में विभिन्न तिथियों पर चलेंगी और यात्रियों को आरामदेह यात्रा का विकल्प देंगी।

संवाददाता, देवघर

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में कुल 10 समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

भावनगर- हावड़ा- भावनगर स्पेशल (09531/09532)

09531 भावनगर- हावड़ा स्पेशल 27 अप्रैल 2026 को 17:45 बजे भावनगर से खुलेगी और तीसरे दिन 21:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

वहीं, 09532 हावड़ा- भावनगर स्पेशल 23 एवं 30 अप्रैल को 10:50 बजे हावड़ा से प्रस्थान कर तीसरे दिन 06:30 बजे भावनगर पहुंचेगी.

यह ट्रेन दुर्गापुर व आसनसोल में रुकेगी. इसमें सामान्य व शयनयान श्रेणी की सुविधा रहेगी.

साबरमती- दुर्गापुर- साबरमती स्पेशल (09421/09422)

09421 साबरमती- दुर्गापुर स्पेशल 21 एवं 26 अप्रैल को 10:35 बजे चलेगी और तीसरे दिन 02:40 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी.

09422 दुर्गापुर- साबरमती स्पेशल 23 एवं 28 अप्रैल को 04:00 बजे खुलेगी और अगले दिन 19:30 बजे साबरमती पहुंचेगी.

इसमें वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

वलसाड- दुर्गापुर- वलसाड स्पेशल (09143/09144)

09143 वलसाड- दुर्गापुर स्पेशल 21 अप्रैल को 12:50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 04:20 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी.

09144 वापसी ट्रेन 23 अप्रैल को 07:00 बजे खुलेगी और अगले दिन 17:30 बजे वलसाड पहुंचेगी.

इसमें सामान्य, शयनयान व एसी सभी श्रेणियां उपलब्ध हैं.

उधना- दुर्गापुर- उधना स्पेशल (09175/09176)

09175 उधना- दुर्गापुर स्पेशल 22 व 23 अप्रैल को 08:35 बजे चलेगी और अगले दिन 20:50 बजे पहुंचेगी.

09176 दुर्गापुर- उधना स्पेशल 23 व 24 अप्रैल को 23:50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 13:30 बजे उधना पहुंचेगी.

इसमें सामान्य व बैठने की श्रेणी उपलब्ध रहेगी.

नांदेड़- आसनसोल- नांदेड़ स्पेशल (07701/07702)

07701 नांदेड़- आसनसोल स्पेशल 21 अप्रैल को 23:50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 12:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

07702 आसनसोल- नांदेड़ स्पेशल 23 अप्रैल को 14:00 बजे चलेगी और तीसरे दिन 00:45 बजे नांदेड़ पहुंचेगी.

इसमें सभी श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध है.

वलसाड- दुर्गापुर- वलसाड स्पेशल (09079/09080)

09079 वलसाड- दुर्गापुर स्पेशल 22 व 26 अप्रैल को 09:15 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 04:20 बजे पहुंचेगी.

09080 दुर्गापुर- वलसाड स्पेशल 24 व 28 अप्रैल को 07:00 बजे चलेगी और अगले दिन 19:20 बजे वलसाड पहुंचेगी.

इसमें सामान्य व शयनयान श्रेणी की सुविधा है.

उधना- दुर्गापुर- उधना स्पेशल (09173/09174)

09173 उधना- दुर्गापुर स्पेशल 21 व 25 अप्रैल को 07:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:50 बजे पहुंचेगी.

09174 वापसी ट्रेन 22 व 26 अप्रैल को 23:50 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 13:30 बजे उधना पहुंचेगी.

इसमें सामान्य व शयनयान श्रेणी उपलब्ध है.

उधना- दुर्गापुर- उधना स्पेशल (09073/09074)

09073 उधना- दुर्गापुर स्पेशल 27 अप्रैल को 11:25 बजे चलेगी और तीसरे दिन 04:00 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी.

09074 दुर्गापुर- उधना स्पेशल 29 अप्रैल को 07:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20:45 बजे उधना पहुंचेगी.

इसमें सामान्य व शयनयान श्रेणी की सुविधा है.

चारलापल्ली- मधुपुर- चारलापल्ली स्पेशल (07580/07581)

07580 चारलापल्ली- मधुपुर स्पेशल 23 अप्रैल को 11:30 बजे चलेगी और अगले दिन 17:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी.

07581 वापसी ट्रेन 24 अप्रैल को 19:00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 04:00 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी.

यह ट्रेन चित्तरंजन व आसनसोल में रुकेगी.

चारलापल्ली- मधुपुर- चारलापल्ली स्पेशल (07586/07587)

07586 चारलापल्ली- मधुपुर स्पेशल 30 अप्रैल को 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी.

07587 मधुपुर- चारलापल्ली स्पेशल 1 मई को 19:00 बजे चलेगी और तीसरे दिन 04:00 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी.

इसमें सामान्य व शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJIV RANJAN

RAJIV RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >