चौकीदार बहाली: उमस भरी गर्मी में भी अभ्यर्थियों का उत्साह, रोज दो हजार से अधिक बुकिंग

देवघर में चौकीदार बहाली के लिए अभ्यर्थियों से रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है, जिसके कारण अभ्यर्थियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। प्रधान डाकघर में डाक अधीक्षक द्वारा आठ काउंटर बनाए गए हैं और सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं ताकि आवेदन प्रक्रिया व्यवस्थित और सुरक्षित रहे। प्रतिदिन लगभग दो हजार से अधिक रजिस्टर्ड डाक की बुकिंग हो रही है, जिससे सात-आठ हजार आवेदन संबंधित विभागों तक पहुंचाए जा रहे हैं। जिले के अन्य उप डाकघरों में भी रजिस्टर्ड डाक की सुविधा उपलब्ध है, फिर भी अधिकतर अभ्यर्थी प्रधान डाकघर में ही आवेदन जमा कर रहे हैं, जिससे वहां भीड़ बनी हुई है।

– रजिस्टर्ड डाक से भेजे जा रहे आवेदन, प्रधान डाकघर में बनाए गए आठ काउंटर विधि संवाददाता, देवघर चौकीदार बहाली के लिए अभ्यर्थियों से रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से आवेदन फॉर्म की मांग की गई है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही अभ्यर्थियों की लंबी कतार हर दिन देखने को मिल रही है. कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद सोमवार को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से फॉर्म जमा करने वालों की संख्या काफी अधिक रही. डाक अधीक्षक द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रधान डाकघर में आठ काउंटर बनाए गए हैं, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. कतार में अव्यवस्था और घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की गई है. डाक अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि प्रतिदिन दो हजार से अधिक रजिस्टर्ड डाक की बुकिंग की जा रही है और लगभग सात से आठ हजार आवेदनों को डाक कर्मियों द्वारा संबंधित विभाग तक समय पर पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आवेदन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल तक निर्धारित है और अंतिम दिन प्राप्त सभी आवेदनों की डिलीवरी सुनिश्चित रूप से कर दी जायेगी. हालांकि जिले के सभी उप डाकघरों में भी रजिस्टर्ड डाक की सुविधा उपलब्ध है, इसके बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रधान डाकघर में ही पहुंचकर आवेदन जमा कर रहे हैं, जिससे यहां लगातार भीड़ बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By FALGUNI MARIK

FALGUNI MARIK is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >