सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र की जरका टू पंचायत के पंचायत भवन में रविवार को प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता की देखरेख में बैठक हुई, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के महापुर, जरका टू एवं बिंझा पंचायतों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी. महापुर पंचायत में बुधदेव हाजरा को पंचायत अध्यक्ष, शिवशंकर मंडल को सचिव, चक्रपानी चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा सरफराज अंसारी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया. वहीं बिंझा पंचायत में सुबल चंद्र सिंह को अध्यक्ष, जयनारायण भोक्ता को सचिव तथा बसंत कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसी तरह जरका टू पंचायत में कृष्णा प्रसाद चौधरी को अध्यक्ष, उमाशंकर पांडे को सचिव, गुलाम अंसारी को कोषाध्यक्ष तथा पशुपति हांसदा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया. इस दौरान संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी रामप्रसाद मंडल एवं सचिव देवनंदन भोक्ता ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी. बैठक में मीडिया प्रभारी रामप्रसाद मंडल ने कहा कि सरकारी संपत्तियों जैसे गोचर भूमि, पहाड़, कदम परती, नदी, जोरिया, नाला तथा सरकारी जमीन पर मौजूद पेड़-पौधों और पत्थरों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या अवैध कब्जे की स्थिति में संबंधित मामलों की लिखित शिकायत डीसी को की जायेगी.
सोनारायठाढ़ी: तीन पंचायताें में नियुक्ति हुए पदाधिकारी
जरका टू पंचायत में प्रधान संघ की बैठक
