सोनारायठाढ़ी में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को बैक टू स्कूल कार्यशाला आयोजित

बैक टू स्कूल को लेकर ब्लॉक में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड सभागार में सोमवार को सोनारायठाढ़ी में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बैक टू स्कूल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शशिकांत के देखरेख में किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान विद्यालयों में बच्चों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने, शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने तथा शिक्षण वातावरण को आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया गया. कार्यशाला में शिक्षकों को विद्यालयों में खेल-कूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के आयोजन, सीटी बजाओ, स्कूल चलो अभियान के संचालन सहित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. इन पहलों का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शशिकांत, सीआरपी प्रदीप कुमार राय, सत्यनारायण राय, विभाकर कुमार राय, शिक्षक सुषमा कुमारी, संजू कुमारी, देवेंद्र पासवान, कृति पासवान, श्यामसुंदर यादव, अर्जुन राय, टेकलाल मरांडी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >