संवाददाता, देवघर अक्षय तृतीया के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया. सोमवार को देवघर सहित विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों के बीच ग्लूकोज और जूस का वितरण किया गया, जिससे गर्मी में राहत मिली. बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में पंडा-पुरोहितों को आधा-आधा किलो ग्लूकोज पैकेट डॉ मनोज कौशिक ने वितरित किए. देवीपुर प्रखंड के पिपरबदिया गांव में शिव-पार्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धालुओं को जूस दिया गया. इस दौरान मचनाटिला विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार, जीतजोरी पंचायत के मुखिया सुभाष यादव के नेतृत्व में संस्था के सदस्य सोनाली, सुमित्रा और राजकुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई. जमुई के सोनो में एसएसबी टीम ने राहगीरों और यज्ञ में शामिल लोगों को भी ग्लूकोज पिलाया. कार्यक्रम चार दिनों तक चलेगा.
अक्षय तृतीया00 बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी ने बांटे जूस-ग्लूकोज
देवघर में अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण दिया। विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों में ग्लूकोज और जूस वितरित कर गर्मी से राहत दी गई। बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में डॉ. मनोज कौशिक ने पंडा-पुरोहितों को ग्लूकोज दिया। देवीपुर प्रखंड के पिपरबदिया गांव में शिव-पार्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धालुओं को जूस वितरण किया गया। विद्यालय शिक्षक और पंचायत मुखिया के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जमुई के सोनो में एसएसबी टीम ने भी राहगीरों और यज्ञ में शामिल लोगों को ग्लूकोज प्रदान किया। यह सेवा कार्यक्रम चार दिनों तक चलेगा।
