अज्ञात श्रद्धालु को बेहोशी की हालत में पहुंचाया अस्पताल

नगर थाना क्षेत्र के एसबी राय रोड से दुकानदारों ने एक अज्ञात श्रद्धालु को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के एसबी राय रोड से दुकानदारों ने एक अज्ञात श्रद्धालु को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. समाचार लिखे जाने तक उक्त श्रद्धालु को वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने बताया कि उक्त श्रद्धालु चलते चलते अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया. इसके बाद संजय सहित अन्य दुकानदारों ने उक्त श्रद्धालु को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. प्राथमिक उपचार कर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने श्रद्धालु को वार्ड में भर्ती करा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >