मारवाड़ी महिला समिति ने राहगीरों के बीच किया शरबत का वितरण

मधुपुर के पंचमंदिर रोड में सेवा शिविर का आयोजन

मधुपुर. शहर के पंचमंदिर रोड स्थित निजी आवासीय परिसर में सोमवार को मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में भीषण गर्मी को देखते हुए समिति की महिलाओं ने राहगीरों के बीच ठंडे पानी, खीरा, तरबूज, चना, गुड़, लाल शरबत का वितरण किया. इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष शालिनी गुटगुटिया ने कहा कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करना व मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना था. समिति पिछले कई वर्षो से यह कार्यक्रम आयोजित करते आ रही है. वहीं, सचिव कविता अग्रवाल ने भी बताया भीषण गर्मी को देखते हुए समिति ने आने जाने वाले राहगीरों के लिए खाने पीने की व्यवस्था की है. मौके पर गायत्री टिंबडेवाल, मीता गुटगुटिया, बबीता भोपालपुरिया, लक्ष्मी कनोडिया, सुमन मोदी, बबीता चंडावत, हेमलता चौटारीया, सुषमा कलबलिया आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >