मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष सरला व सचिव बनीं ललिता

शपथ के बाद अध्यक्ष व सचिव ने समिति के सभी कार्यों को तन-मन व धन से करने का संकल्प लिया.

देवघर : मारवाड़ी महिला समिति का स्थापना दिवस सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया. इसमें पूर्व प्रांतीय अध्यक्षता संगीता सुल्तानिया, उमा छावछरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीता सुल्तानिया सहित शाखा की सभी पूर्व अध्यक्ष शामिल हुईं. कार्यक्रम में नये सत्र के लिए कमेटी का गठन किया गया और चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ. इसके अंतर्गत 2024 से लेकर 2026 तक के लिए अध्यक्ष के रूप में सरला अग्रवाल तथा सचिव ललिता छावछरिया के नाम की घोषणा की गयी. शपथ के बाद अध्यक्ष व सचिव ने समिति के सभी कार्यों को तन-मन व धन से करने का संकल्प लिया . वहीं बताया कि वर्तमान में चल रहे कार्यक्रम ””हरित धारा सुरक्षित और चलो गांव की ओर खुशियों के दीप जलाएं प्रोजेक्ट पर काम करने की बात कही. मौके पर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >