सारठ: राजनीतिक दल के प्रतिनिधि ने एसआइआर की प्रगति रिपोर्ट देखी

सारठ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर बीएलओ और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने समीक्षा बैठक की। योग्य मतदाताओं को जोड़ने पर दिया गया जोर।

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ -बीएलए टू के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. मतदान केंद्र संख्या -53 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हराबांधी, मतदान केंद्र संख्या -51 व 52 बुनियादी विद्यालय सबैजोर में आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रदेश सचिव सह सारठ विधानसभा प्रभारी धनंजय सिंह ने भाग लिया और एसआइआर को लेकर चल रहे कार्यों की जानकारी बीएलओ संगीता राय, नीरज कुमारी व चित्रा सेन से ली. इस दौरान गणना प्रपत्र के वितरण, डिजिटाइजेशन के साथ ही मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित मतदाताओं के बारे में जानकारी ली. कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीसिंह ने कहा कि मैंने बहुत सारे मतदान केंद्रों पर बीएलओ से बात की व कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की. काफी अच्छे तरीके से कार्य किया जा रहा है. कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. सभी मतदाताओं को भी इस कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए, साथ ही मतदान केंद्र संख्या 45,46,47 में बीएलओ के साथ पर्यवेक्षक अजहर हक ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >