पत्थरड्डा पहाड़ में बनेगा विशाल जलाशय, हजारों एकड़ भूमि को मिलेगा फायदा : चुन्ना सिंह

सारठ विधायक ने बजट सत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनायीं

सारठ. पर्वत पठार की माटी में जल की धारा बहाने और हर घर की प्यास बुझाने के उद्देश्य पर अबुआ सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है. यह बातें शनिवार को सारठ विधानसभा क्षेत्र के विधायक उदय शंकर सिंह ने बजट सत्र के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लाये गये बजट कटौती प्रस्तावों पर सरकार के पक्ष में 18 मिनट 29 सेकेंड तक उपलब्धियां गिनाते हुए कहीं. विधायक चुन्ना सिंह ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार के बावजूद राज्य के समग्र विकास में अबुआ सरकार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पेयजल मद में लगभग 6,000 करोड़ रुपये बकाया रखे हैं, बावजूद इसके राज्य सरकार ने पुराने और खराब चापानलों की मरम्मत के लिए 460 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या दूर की जा सके. विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान, किसानों को सम्मान, युवाओं को रोजगार और राज्य के समग्र विकास में लगी हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न दलों के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं होना चाहिए, ताकि समग्र विकास की परिकल्पना साकार हो सके. सारठ विधानसभा क्षेत्र के प्राकृतिक उपहार पत्थरड्डा पहाड़ के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में घोषित किया है. यह पहाड़ तीन तरफ से घिरा हुआ है और यदि इसे बांध दिया जाये तो विशाल जलाशय बन सकता है. इससे हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई के साथ कई प्रखंडों को पेयजल भी उपलब्ध हो सकता है. इसके लिए जरूरी है कि सरकार अध्ययन कार्य और व्यापक योजना तैयार करे. विधायक ने कई पंचायतों में पेयजल की कमी को दूर करने की आवश्यकता भी बतायी. कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है. सभी जिलों को 636 फोर व्हीलर और 804 बाइक उपलब्ध कराये गये हैं, साथ ही 12 आधुनिक थानों की नींव रखी गई है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया. इस अवसर पर उन्होंने वित्त समेत कई अन्य विभागों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया. हाइलार्ट्स : सारठ विधायक ने बजट सत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनायीं केंद्र के सौतेले व्यवहार के बावजूद राज्य का विकास जारी : चुन्ना सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >