विधायक चुन्ना सिंह ने किया पीजे किड्स प्ले स्कूल का उद्घाटन, ग्रामीण बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

सारठ में मंगलवार को पीजे किड्स प्ले स्कूल का विधिवत उद्घाटन हुआ. विधायक उदय शंकर सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया. इस स्कूल से ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा मिलने की उम्मीद जगी है. अनाथ और गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने की भी पहल की गई है.

सारठ : सारठ ब्राह्मण टोला स्थित झा मेंशन परिसर में मंगलवार को पीजे किड्स प्ले स्कूल का विधिवत उद्घाटन सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने किया. विद्यालय के शुभारंभ से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने की उम्मीद जगी है.

ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का उद्देश्य

मौके पर विद्यालय के प्रोपराइटर अनमोल कुमार झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय की शुरुआत की गयी है. निजी शिक्षण संस्थान में बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की इच्छा रखने वाले अभिभावकों को अब स्थानीय स्तर पर ही एक बेहतर विकल्प मिल सकेगा.

अनाथ और गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा

उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अनाथ एवं अत्यंत गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध करायेगा. साथ ही शुरुआत से आगे भी सभी बच्चों का नि:शुल्क नामांकन किया जायेगा.

विधायक ने विद्यालय की पहल को सराहा

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि सारठ बाजार में इस तरह के विद्यालय की शुरुआत होने से अभिभावकों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का अवसर मिलेगा. विद्यालय संचालक द्वारा अनाथ एवं असहाय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का निर्णय सराहनीय है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा. उन्होंने विद्यालय के सफल एवं निरंतर संचालन के लिए अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों से सहयोग करने की अपील की.

बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर

वहीं थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहने से अभिभावकों का विश्वास बढ़ेगा और बच्चे सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक मृत्युंजय झा, उमाशंकर झा, ग्राम प्रधान अशोक झा, शिक्षक राजीव कुमार सिंह, अमन झा, अभिभावक भानु राणा, रंजीत राणा, धनंजय यादव, शंकर राउत समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

प्रभात खबर के वरीय पत्रकार है,वर्ष 2001 से प्रभात खबर से जुड़कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे है,विकास,लोगों की समस्या,शिक्षा,स्वास्थ्य व क्राइम से जुड़ी खबरे पर बेहतर कवरेज करते रहे है-प्रभात खबर सारठ कार्यालय के ब्यूरो प्राभारी है,इससे पूर्व में झारखण्ड जगरण, दैनिक रांची ,पहुंच मासिक पत्रिका पटना व ईटीवी में बतौर न्यूज इंफॉर्फ़र के रूप में काम कर चुके है,NOU पटना से M ,A ( Mass Comunication & Journalism ) की पढ़ाई की है,वर्ष 2013-14 तक झारखण्ड विधानसभा रांची में प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य रहे है,अलावे सूचना एवं जन संपर्क विभाग राँची द्वारा गाँवो में सूचना के विकास पर शोध को लेकर झारखण्ड मीडिया फेलोशिप मिला चुका है एवं सूचना अधिकार अधिनियम 2005 में बेहतर काम करने के लिए वर्ष 2013 में झारखण्ड RTI फोरम द्वारा Media Information and Communication Centre Of India के द्वारा RTI CITIZEN AWARD से पुरस्कृत हो चुके है.

मोबाइल-9708654333 / 9431550805

Email -mith.sinha.sinha@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >