Sarath Vidhan Sabha Result 2024: उदय शंकर सिंह आगे, रणधीर पिछड़े

Sarath Chunav Result 2024: सारठ विधानसभा सीट पर अब तक दो बार लगातार जीतने वाले रणधीर सिंह क्या इस बार भी कमल खिलाएंगे. झामुमो से उदय शंकर सिंह 2005 के बाद से जीत के लिए तरस रहे हैं.

Sarath Assembly Election Result 2024: सारठ झारखंड विधानसभा की एक सामान्य श्रेणी की सीट है. इस सीट पर रणधीर सिंह दो बार से लगातार जीत दर्ज कर चुके हैं. 2014 में बाबूलाल मरांडी की जेवीएम से जीत दर्ज की तो 2019 में भाजपा से जीते. हालांकि उनके विपक्षी 2014 में भाजपा से ही चुनाव लड़े थे. लेकिन इस बार उनके लिए हैट्रिक लगाना इतना आसान नहीं है. 2005 के बाद से उदय शंकर सिंह जीत के लिए लगातार लगे हुए हैं. 2014 में भाजपा के टिकट पर लड़ने वाले उदय इस बार झामुमो की तरफ से मैदान में हैं.

2024 के चुनाव में सारठ सीट के कुल उम्मीदवार

Uday Shankar Singhउदय शंकर सिंहJharkhand Mukti Morcha (जेएमएम)
Randhir Kumar Singhरणधीर कुमार सिंहBharatiya Janata Party (भाजपा)
Saif Ahmad Yaqubiसैफ अहमद याकूबीBahujan Samaj Party (बसपा)
Md. Azharuddinमो अजहरुद्दीनJharkhand Loktantrik Krantikari Morcha (जेएलकेएम)
Kajal Kumar Mahtoकाजल कुमार महतोSamajwadi Party (सपा)
Chhaya Kolछाया कोलCommunist Party of India (सीपीआई)
Shiveshwar Tuduशिवेश्वर टुडुPeoples Party of India (Democratic) (पीपीआई लोकतांत्रिक)
Sirajuddin Ansariसिराजुद्दीन अंसारीJharkhand People’s Party (जेपीपी)
Abir Miyanअबीर मियांIndependent (निर्दलीय)
Kishor Mandalकिशोर मंडलIndependent (निर्दलीय)

पिछले चुनावों के जीते हुए उम्मीदवार

2005उदय शंकर सिंहआरजेडी
2009शशांक शेखर सिंहझामुमो
2014रणधीर सिंहजेवीएम
2019रणधीर सिंहभाजपा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >