देवघर में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का रूट तय, चार बसों को स्वीकृति, इन इलाकों में चलेगी बसें

विद्यासागर रेलवे स्टेशन से सारठ तक: करौं स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड मुख्यालय करौं, स्वास्थ्य उपकेंद्र करौं, करौं हाट, सिकटिया बराज एवं हाट होते हुए सारठ बाजार तक.

देवघर जिले में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के लिए फिलहाल चार बसों के संचालकों को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. पांचवें बस के लिए संचालक के आवेदन की कागजी प्रक्रिया चल रही है. एक-दो दिनों में पांचवीं बस भी योजना से जुड़ जायेगी. योजना के तहत विभाग ने रूट तय कर मुख्यालय को भी भेज दिया है. इन बसों के संचालकों को निर्धारित मापदंड के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. जिले में नौ इलाके से कुल 444 किलोमीटर में बसें चलेंगी. इन रूटों के ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला, स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे स्टेशन, मुख्य हाट, बाजार से जोड़ा गया है, ताकि इन स्थलों पर ग्रामीणों की पहुंच आसान हो सके.

इन रूटों में चलेगी बस

1. विद्यासागर रेलवे स्टेशन से सारठ तक: करौं स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड मुख्यालय करौं, स्वास्थ्य उपकेंद्र करौं, करौं हाट, सिकटिया बराज एवं हाट होते हुए सारठ बाजार तक.

2. दुधानी उदयपुरा पंचायत से देवघर: दुधानी महुआटांड़, पटवाबाद मोड़, मधुपुर बस स्टैंड, सिमरा, बसवरिया, चांदडीह, कुंडा पहुंचेगी. इसके रास्ते में कई बाजार, हाट स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे स्टेशन आदि मिलेंगे.

3. सुग्गापहड़ी से देवघर: बड़ा नारायणपुर, धमना फाटक, मधुपुर, गड़िया, राजाडीह, संग्राम लोढ़िया, देवसंघ.

4. घघरजोरी पंचायत प्रधानी मोड़ से देवघर: हरला मोड़, मेदनीसराय, आस्ता, सुग्गापहाड़ी हॉल्ट, नवाब मोड़, लालपुर, मानिकपुर, बुढ़ैई, देवीपुर.

5. घोरमारा रेलवे स्टेशन से देवघर: चंदनाठाढ़ी, ठाढ़ी मोड़, मयूरनाच, नागदह, बुढ़वाकुरा, जमुनियां, बलथर, मोहनपुर हाट, रिखिया ,भुरभुरा मोड़,देवघर कॉलेज, समाहरणालय

6. भगवानपुर से देवघर: सरैया, ठढ़ियारा, मोरने, सिमरजोर, नागदह, तेलभंगा, चितरपोका, बंधुकुरुम टांड़, घोरमारा रेलवे स्टेशन, डुमरिया, रघुनाथपुर, झालर, देवथर, तिउर नगर, खरगडीहा, हिंडोलावरण मोड़, तपोवन, कुंडा थाना.

7. झिल्लिघाट से देवघर: जोगिया, जयपुर मोड़, मोहनपुर, चकरमा, डुगरिया, बंका, बीचगढ़ा, उपरबहियार, रढ़िया, रिखिया, बलसरा, देवघर कॉलेज मोड़.

8. पिपरा से देवघर: पिपरा, सलैया, रढ़िया, रिखिया, दुम्मा गेट, धावाघाट ,खिजुरिया, रांगा मोड़.

9. रघुनाथपुर से देवघर: झालर,देवघर, निजबगरा, गोबरदाहा, कटवन, तपोवन, मेदनीडीह, बलियाचौकी, झारखंडी, भिखना

Also Read: देवघर : आर्थिक तंगी की वजह से इलाज नहीं कराने पर आदिवासी युवक की मौत, तीन दिनों तक घर में नहीं जला चूल्हा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >