कोयला लदी बाइक के धक्के से बीएसएफ जवान घायल

सारठ-चितरा मुख्य पथ पर ओझाडीह गंडा गांव के पास सड़क दुर्घटना

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-चितरा मुख्य पथ पर ओझाडीह गंडा गांव के पास कोयला लोड बाइक के धक्के से बीएसएफ जवान घायल हो गया. घायल की पहचान थाना क्षेत्र के महापुर गांव निवासी बीएसएफ जवान अमित कुमार सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है. दरअसल, गुरुवार को वह बुलेट से सारठ से घर महापुर जा रहा था. इसी बीच ओझाडीह गंडा गांव के पास चितरा की ओर से आ रही कोयला लोड बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें बुलेट सवार जवान सड़क पर गिरकर घायल हो गया. वहीं, आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर सारठ सीएचसी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया. बताया गया कि जवान का एक पैर में गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. वहीं, कोयला लोड बाइक चालक बाइक छोड़कर मौके पर से फरार हो गया. इधर, सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर सारठ थाना के एएसआई जमशेद आलम दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही कोयला लदी बाइक जब्त कर थाना ले आया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramakant mishra

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >