बसहा पर सवार हो भोलनाथ चले गौरा को ब्याहने

मधुपुर : नंदी पे होके सवार चले गौरा को ब्याहने

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण अंचलों में रविवार को हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि त्योहार मनाया गया. सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का पूजा-अर्चना को लेकर लगा रहा. वहीं, संध्या में शिव बारात आकर्षक ढंग से निकाला गया. शहर के रामयश रोड स्थित गिरि शिव मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. जहां वर्षों से बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाती है. बारात में ब्रम्हा, विष्णु, महेश, नंदी, कृष्णा, इंद्र, नारदमुनी समेत देवी-देवता व भूत पिशाच भी शामिल होते हैं. बारात गिरि शिव मंदिर से निकल कर पंचमंदिर रोड, भगत सिंह चौक, पथलचपटी, थाना रोड, गांधी चौक, एसआर डालमिया रोड व बेलपाड़ा आदि मार्गों का भ्रमण किया. इस दौरान बारातियों का स्वागत हिंदू समेत अन्य धर्मावलंबियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया. बारात में बैंडपार्टी, ताशापार्टी, ढोल-ढाक, डीजे समेत पारंपरिक वाद्य यंत्र शामिल थे. बारात को लेकर शहर को आकर्षक विद्युत लाइट से सजाया गया था. इसके अलावा डंगालपाड़ा पूजा समिति, पंचमंदिर पूजा समिति, कुशमाहा, गड़िया, बुढ़ैई, साप्तर, कजरा, झिलुवा आदि जगहों से शिव बारात निकाली गयी. हाइलार्ट्स : महाशिवरात्रि पर शिव-पार्वती की भक्ति में शहर-गांव हुआ सराबोर, निकाली गयी भव्य शिव बारात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >