मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से जन-विरोधी है और आम जनता समेत किसानों के हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि देश का किसान आज कर्ज, महंगे बीज-खाद की खरीदारी से परेशान है. बजट में किसानों के लिए न कर्ज माफी और न ही उनकी आमदनी बढ़ाने का कोई ठोस प्रावधान किया गया है. कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए यह बजट निराशा भरी है. देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए कोई रोजगार सृजन का ठोस योजना नहीं बनाया गया.
आम बजट पूरी तरह से जन-विरोधी है : मंत्री हफीजुल
प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की प्रतिक्रिया
