स्वयंसेवी संस्था ने मनायी बाबा साहेब की जयंती

मधुपुर के बावन बीघा के संवाद परिसर में कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. शहर के बावन बीघा स्थित स्वयंसेवी संस्था संवाद परिसर में मंगलवार को बाबा साहेब डाॅ आंबेडकर की 135 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डाॅ आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता महानंद ने कहा कि आंबेडकर जयंती, जिसे भीम जयंती के नाम से भी जाना जाता है. यह भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर मनाया जाता है. बाबा साहेब का जन्मदिन 14 अप्रैल 1891 को हुआ था. भारत में कुछ लोग उनके जन्मदिन को समानता दिवस के रूप में भी मनाते है. शिक्षित बनो संगठित बनो और संघर्ष करो करो डॉ आंबेडकर के कथन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए है. जो सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और आत्मसम्मान के सार को समाहित करते है. मौके पर अंकिता, अनूप, अबरार, तुहिन, सीमांत, महेश, धर्मेंद्र विनोद, जावेद, विजय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >