सारवां : रैली निकालकर समानता के सिद्धांत के युग पुरुष को किया याद

सारवां में आंबेडकर जयंती पर पूर्व कृषि मंत्री ने निकाली रैली

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेस, भाजपा, राजद और जेएमएम के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. डहुवा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र हाजरा, डहुआ पंचायत के मुखिया दिवाकर पासवान, भाजपा के सुनील कुमार मंडल, जयकांत मंडल, संजय प्रसाद, बद्री हाजरा, सीताराम हाजरा, नीलमणि दास और शाहबाज हुसैन समेत सैकड़ों युवाओं, महिलाओं व ग्रामीणों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से एक सशक्त, समरस और लोकतांत्रिक भारत की मजबूत नींव रखी. उन्होंने कहा कि वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. वक्ताओं ने आगे कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं. इस अवसर पर रैली निकालकर लोगों को बाबा साहेब के विचारों से अवगत कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >