जिला महामंत्री बनने पर भाजपा नेत्री को दी बधाई

सारवां में खुशी की लहर: सुनीता सिंह बनीं भाजपा जिला महामंत्री

सारवां. प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले के नवनिर्वाचित अधिकारियों की जारी सूची में सारवां की जुझारू महिला नेत्री सुनीता सिंह सह पूर्व जिला परिषद सदस्य को पार्टी में महामंत्री बनाये जाने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है. सुनीता सिंह पूर्व में जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं और लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय एवं समर्पित भूमिका निभाती रही हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुनीता सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ और निष्ठावान महिला नेत्री हैं. उन्होंने हमेशा संगठन के हित में कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप आज उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी. इस अवसर पर सोनारायठाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण राय, महामंत्री मुन्ना सिंह, लखोरिया मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, सारवां मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष गौतम राय, सुधीर कुमार, संजय प्रसाद, मनकू सिंह, वीरेंद्र नाथ पांडे, बलराम पोद्दार, पंकज सिंह, दिलीप पांडे और जिया नाग सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सुनीता सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >