पुलिस ने मोस्टवांटेड कोल्हा यादव को भेजा जेल

मधुपुर: रेलवे क्वार्टर की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास में मोस्टवांटेड को पुलिस ने भेजा जेल

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीपुर टाउन में पिछले सोमवार रेलवे क्वार्टर संख्या-64 जे में सबल से दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान डंगालपाड़ा निवासी 52 वर्षीय कोल्हा यादव के रूप में की गयी है. इस मामले में कालीपुर टाउन निवासी प्रशांत भूषण के लिखित शिकायत पर मधुपुर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के क्वार्टर संख्या-64 जे की दीवार सबल से तोड़कर चोरी का प्रयास किया था. घटना के बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की. फुटेज के आधार पर संलिप्त व्यक्ति की पहचान डंगालपाड़ा निवासी कोल्हा यादव के रूप में की गयी. पहचान के बाद पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि कोल्हा यादव की निशानदेही पर घटना के दिन पहने हुए कपड़े भी बरामद किए गए हैं. उसके खिलाफ पूर्व में भी कई संपत्ति संबंधी अपराध और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. छापामारी दल में पुअनि. अशोक कुमार (मधुपुर थाना), सअनि. मकबूल अंसारी और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. —- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >