सारवां: उर्वरक कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, प्रखंड में टास्क फोर्स गठित

किसानों को एनपीआर-एसएसपी अपनाने की सलाह

सारवां. ब्लॉक में बुधवार को बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में प्रखंड स्तरीय उर्वरक विक्रेताओं की बैठक हुई, जिसमें उर्वरक के दुरुपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर सीओ राजेश कुमार साह की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया. गठित टास्क फोर्स में बीडीओ, सीओ, कृषि पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी को पदेन सदस्य बनाया गया है. यह टीम पूरे क्षेत्र में उर्वरकों की बिक्री और वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखेगी. बैठक में विक्रेताओं को सरकारी प्रावधानों और निर्धारित नियमों के तहत ही उर्वरक बेचने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने किसानों के बीच एनपीआर और एसएसपी के उपयोग को बढ़ावा देने तथा डीएपी के उपयोग को कम करने के लिए जागरूक करने को कहा. इस दौरान बायोफर्टिलाइजर और बायोपेस्टिसाइड के उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने विक्रेताओं और कृषि कर्मियों को निर्देश दिया कि इन उत्पादों की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाई जाये. बैठक में प्रत्येक पंचायत में किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया. साथ ही किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रेरित करने और उन्हें प्रशिक्षण देकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही गयी. मौके पर बीडीओ, सीओ, बीएओ, बीटीएम आशीष कुमार दुबे, राकेश रोशन, दिवाकर वर्मा, नरेश वर्मा, फिरंगी वर्मा समेत अन्य मौजूद थे. ——— उर्वरक संकट और कालाबाजारी रोकने को प्रशासन का एक्शन प्लान तैयार उर्वरक वितरण व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर, बीडीओ-सीओ की संयुक्त टास्क फोर्स गठित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >