सारठ से रमाकांत मिश्रा की रिपोर्ट
सारठ : सारठ विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय एवं विद्युत आपूर्ति शक्ति केंद्र सारठ में भवन निर्माण का शिलान्यास विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने गुरुवार को किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय सारठ का भवन काफी पुराना और जर्जर हो गया था, जिस कारण कर्मियों को काफी परेशानी हो रही थी. भवन निर्माण होने से कर्मियों की समस्या से निजात मिलेगी.
50 लाख की लागत से बनेगा भवन
विद्युत कार्यपालक अभियंता रोहित मांझी ने कहा कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय परिसर सारठ में 50 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया जाएगा.
सबस्टेशन परिसर में 40 लाख से निर्माण
उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति सबस्टेशन परिसर में भी 40 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया जाएगा.
