सारवां. थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा गांव निवासी किसान दिनेश वर्मा (36) की बुधवार को बिजली करंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गयी. हादसे के बाद परिवार समेत पूरे गांव में मातम का माहौल है. वहीं, घटना की सूचना पाकर मुखिया उपेंद्र प्रसाद राय, थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह, समाजसेवी चिरंजीवी यादव आदि समाजसेवी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली. बताया गया कि मृतक पत्नी, एक पुत्री(15 वर्ष), पुत्र (10 वर्ष) और वृद्ध माता-पिता सहित परिवार के छह सदस्य को छोड़ गए. मृतक घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की खबर आसपास के गांव में आग की तरह फैल गयी. इधर, पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
