सारवां. झारखंड सरकार के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय से शनिवार को बीडीओ रजनीश कुमार ने नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रखंड क्षेत्र में रवाना किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि नशे के कारण लोगों के परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और बदहाल जिंदगी से बचाव को लेकर यह जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा. उन्होंने बताया कि इस रथ के माध्यम से ग्रामीणों को ड्रग्स के कुचक्र को तोड़ने और जीवन से नाता जोड़ने का संदेश दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि नशा का जो हुआ शिकार, उजड़ गया उसका घर-परिवार. इस अवसर पर दहुआ मुखिया दिवाकर पासवान के अलावा प्रखंड के अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.
बीडीओ ने नशे मुक्ति जागरूकता रथ को किया रवाना
सारवां : नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
