मधुपुर. सारठ प्रखंड क्षेत्र के बभनगामा चौक स्थित शीतला मंदिर व सारठ चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त व लायंस क्लब मधुपुर के सौजन्य से दो वाटर चिलर मशीनों का उद्घाटन विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने किया. इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि इस पहल से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं व आमजनों को भीषण गर्मी के दौरान शुद्ध व ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगा. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहल समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है और इससे लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होता है. इस कार्य के लिए अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट व लायंस क्लब ऑफ मधुपुर की सराहना की. लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन प्रेम पाठक ने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों के जीवन में वास्तविक राहत पहुंचाते है. क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार की जनहितकारी पहल निरंतर करता रहेगा. मौके पर क्लब के सचिव विजय आनंद लच्क्षीरामका, संयुक्त सचिव राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा, विनोद लच्क्षीरामका आदि मौजूद थे.
वाटर चिलर मशीन का विधायक ने किया उद्घाटन
वाटर कूलर का उद्घाटन करते विधायक उदय शंकर सिंह
