मधुपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार सुबह को किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद इलाके में खलबली मच गयी. परिजन लड़की को आसपास ढूंढने में जुट गये. जब लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को मामले की सूचना दी और अपहरण की आशंका व्यक्त किया. बताया सुबह 8-9 के बीच नाबालिग लड़की सामान लेने के लिए पास के दुकान गयी थी. काफी देर होने के बाद भी जब नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने लगे. पुलिस को सूचित करने के बाद पुलिस भी छानबीन में जुट गयी. इस बाबत गांव के आसपास लड़की के अपहरण की अफवाह भी फैल गयी. इसी बीच लड़की से कुशल वापस लौट आई तब परिजनों ने राहत की सांस ली.
लापता लड़की की वापसी से परिजनों ने ली राहत की सांस
मधुपुर में हड़कंप: लापता किशोरी सकुशल लौटी, अपहरण की अफवाह निकली झूठी
