देवघर में मनरेगा मजदूरों को 3.53 करोड़ का भुगतान

मनरेगा मजदूरों काे ढाई महीने से बकाया मजदूरी का भुगतान कर दिया गया

देवघर, देवघर में एक लाख मनरेगा मजदूरों काे ढाई महीने से बकाया मजदूरी का भुगतान कर दिया गया है. मजदूरों को किस्तवार उनकी बकाया राशि का भुगतान किया गया है. करीब एक लाख मजदूरों का 3.53 करोड़ रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किये गये हैं. इन मजदूरों ने मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण, डोभा, मिट्टी मोरम रोड सहित अन्य योजनाओं में काम किया था, जिसका भुगतान नहीं हो पाया था. सबसे अधिक मोहनपुर व सारठ प्रखंड में बकाया था. पालोजोरी में 52 लाख, मोहनपुर में 61 लाख, सारठ में 56 लाख, मधुपुर में 45 लाख, देवीपुर में 37 लाख, करौं में 35 लाख, सारवां में 22 लाख, सोनारायठाढ़ी में 17 लाख, मारगोमुंडा में 16 व देवघर प्रखंड में 13 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >